अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

30 हजार के अवैध पटाखे जब्त, पटाखा कारोबार में मचा हडकंप

कोरबा, 12 अक्टूबर। कटघोरा में दो स्थानों से करीब 30 हजार रुपये के अवैध पटाखे बरामद कर जब्त किए हैं।
एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश तिवारी और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कटघोरा नगर में अवैध पटाखा भंडारण की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

इस दौरान कटघोरा कारखाना एरिया में शंभू बंसल के यहां से करीब 17 हजार रुपये के पटाखे बरामद किए गए। वहीं, अंबिकापुर मार्ग पर आशीष अग्रवाल के यहां से लगभग 13 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए गए। दोनों स्थानों से कुल करीब 30 हजार रुपये के पटाखों की जब्ती की गई है। एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने कहा कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने तथा रिहायशी इलाकों में पटाखे जमा करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कटघोरा पुलिस के इस अभियान से अवैध पटाखा कारोबार करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button