देश-दुनियानईदिल्ली

INDI गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार

नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस और INDI गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले बड़ा झटका लगा है। CJI सूर्यकांत ने INDI गठबंधन वाले विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया है। CJI ने INDI गठबंधन से कहा है कि वे मार्च की जगह याचिका दायर करें।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

सूत्रों के अनुसार, बैठक के अनुरोध के जवाब में CJI ने कहा कि जिन मुद्दों को वे उठाना चाहते हैं, वे पहले से ही अदालत के विचाराधीन हैं और सुप्रीम कोर्ट में उन पर सुनवाई चल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि विपक्षी गठबंधन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने और कथित चुनावी धांधली को लेकर CJI को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहा था। विपक्ष ने सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच CJI से मिलने का समय मांगा था। इससे पहले 9 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों को डेलीगेशन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला था।

सीजेआई ने मिलने से किया इनकार

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक CJI ने ईमेल के जरिए भेजे जवाब में मुलाकात से इनकार करने के कारण भी बताए हैं। CJI ने कहा कि अदालत के पास किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल से इस तरह प्रशासनिक स्तर पर मिलने का अधिकार नहीं है; अदालत का काम याचिका पर सुनवाई करना और फैसला सुनाना है।

  भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई; ट्रायल जारी रहेगा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button