कोरबाछत्तीसगढ़समस्यासुरक्षा

भटगांव व परसाखोला के आसपास घुम रहे जंगली सूअर, ग्रामीणों में बढ़ा खतरा

कोरबा, 4 अक्टूबर। बालको वन परिक्षेत्र में स्थित ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली सूअरों की बढ़ती मौजूदगी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में जंगली सूअर खेतों में पहुंचकर धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तैयार होती फसल को रौंदने और खाकर बर्बाद करने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा वन मण्डल के बालको क्षेत्र से जंगली सूअरों का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें भटगांव और परसाखोला गांव के आसपास 12 से अधिक जंगली सूअर झुंड में घूमते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जंगली सूअरों की आवाजाही बढने से खेतों की निगरानी करना भी चुनौती बन गया है। फसल के नुकसान के साथ ग्रामीणों को जंगली सूअरों के अचानक सामने आने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता है। किसानों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली सूअरों की लगातार निगरानी करने और फसलों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में फसलों को और नुकसान हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button