आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमीक्षासुरक्षा

सरगबुंदिया विद्यालय में विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा गाथा’ और नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा का संदेश

493 विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, पालक और स्कूल स्टाफ कार्यक्रम में हुए शामिल

कोरबा 05 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगबुंदिया में विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा गाथा’ और नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री किशन अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बरपाली मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला श्री गोपाल वर्मा और सरगबुंदिया के उपसरपंच श्री पवार सिंह सिदार सहित श्री दुर्गा प्रसाद साहू, श्री मनमोहन, श्री शंकरलाल सिदार, श्री रामलाल जायसवाल, श्री भाग सिंह सिदार, श्रीमती जलेश्वरी तिवारी और श्रीमती गौरी सिदार शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने वाले शिक्षक श्री भरत सिंह पैकरा, श्री खिलेश्वर साहू, श्रीमती नंदा राठौर, श्रीमती विमोनिका कुमार और श्रीमती सोसन खलखो की सराहना की। नुक्कड़ नाटक में भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों और विद्यालय स्टाफ सहित कुल 493 लोग उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button