आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणाराजकाजसुरक्षा

दीपका के सेवा सेतु शिविर में मिले 72 आवेदन, अधिकांश का मौके पर निराकरण

गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पणय एक ही स्थान पर मिलीं विभिन्न विभागों की सेवाएं

कोरबा, 03 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नगर पालिका परिषद के समीप सामुदायिक भवन में सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 72 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निराकरण किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, राजस्व, कृषि, पशुधन विकास, उद्यानिकी, राशन कार्ड, पेंशन, जन्म-मृत्यु पंजीयन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लोक निर्माण और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने परिवार सहायता योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। शिविर में राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। तहसीलदार श्री अभिजीत राजभानु एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नेतराम रत्नेश की उपस्थिति में सफाईकर्मियों को पीपीई किट वितरित की गई।

  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, श्री योगेश जैन, श्री धर्मेंद्र शुक्ला, श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, श्री हरीश थड़वानी, श्री बीडी शर्मा, श्री अंकित चौधरी, श्री राजू प्रजापति, श्रीमती संतोषी दीवान, पार्षद श्री अरुणीश तिवारी, श्रीमती सविता कंवर, श्रीमती ज्योति तिवारी और श्रीमती सुनीता रोहित जायसवाल उपस्थित थे। एल्डरमैन श्री पवन अग्रवाल, श्री आनंद चौकसे, श्रीमती सुभद्रा यादव और श्री मनोज कुमार दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button