अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

दीपका में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया, 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाए गए। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर कुल 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

अभियान में तहसीलदार दीपका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, थाना प्रभारी, उप अभियंता, राजस्व प्रभारी, नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पालिका प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button