आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 स्थलों पर होंगे नुक्कड़ नाटक

3 और 6 अक्टूबर को विद्यालयों में किया जाएगा आयोजन

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के निर्धारित विद्यालयों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को आठ और 6 अक्टूबर को सात स्थलों पर कार्यक्रम होंगे।
3 अक्टूबर को पीएमश्री सेजेस बालको, करतला, तिलकेजा एवं पोड़ी-उपरोड़ा, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पाली, सेजेस कन्या साड़ा तथा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैसमा एवं सरगबुंदिया में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

6 अक्टूबर को सेजेस एनसीडीसी कोरबा, सेजेस कटघोरा, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर एवं कन्या कटघोरा, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेन्द्रीपाली, सेजेस हिन्दी माध्यम मुनगाडीह तथा पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा में आयोजन होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित संस्थाओं को निर्धारित तिथियों और स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button