✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पर्यावरणपॉवर सेक्टरप्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस में लगाए गए देसी प्रजाति के पौधे

-कार्यपालक निदेशक श्री एचके. सिंह ने लगाया साल का पौधा

कोरबा, 25 सितंबर 2026। सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान जारी है। इसी क्रम में हसदेव ताप विद्युत गृह संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री एचके. सिंह द्वारा देसी प्रजाति के साल का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है। पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण से ही इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।

इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहभागिता निभाते हुए उत्साहपूर्वक देसी प्रजाति के पौधे लगाए गए। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी. पाठक और वरिष्ठ मुख्य रसानज्ञ एके. कुरनाल ने भी अपने हाथों से पौधरोपण किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत एचटीपीएस कोरबा पश्चिम द्वारा सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में सिविल विभाग की टीम द्वारा सक्रिय सहयोग दिया गया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button