✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमीक्षा

मरीज को मिला था तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट, परिजन खुद ले गए थे निजी अस्पताल -मेडिकल कॉलेज प्रबंधन

इलाज में नहीं बरती गई कोई लापरवाही, : अस्पताल अधीक्षक
वेंटिलेटर के अभाव में मरीज की मौत का दावा तथ्यहीन, अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया खंडन

कोरबा 22 सितम्बर 2026/   स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय  कोरबा प्रबंधन ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ‘‘वेंटिलेटर के लिए मरीज को लेकर भटकते रहे परिजन, नहीं मिला ईलाज, हो गई मौत‘‘ का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह निराधार बताया है।  

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अस्पताल प्रबंधन ने वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि कचंदा निवासी अरुण दास (उम्र 29 वर्ष) को 14 सितंबर 2026 की सुबह 10.45 बजे बुखार के कारण आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ ही देर बाद, सुबह 11.39 बजे उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उसे इन्टीब्यूट कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर सतत निगरानी में उपचार दिया जा रहा था। इस संबंध में मरीज के परिजनों को भी पूरी जानकारी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद 16 सितंबर 2026 की दोपहर 1.45 बजे परिजन मरीज को लामा (स्।ड।-लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस) कराकर अपनी मर्जी से कोरबा के एक निजी चिकित्सालय ले गए थे।  

  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सालय के कैजुअल्टी विभाग में पदस्थ डॉ. रविकांत राठौर और बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राणा मुखर्जी से बातचीत में यह तथ्य सामने आया है कि 17-18 सितंबर की रात को चिकित्सक और उनके बीच किसी भी प्रकार की कोई बहस नहीं हुई थी। मरीज के इलाज में किसी भी तरह की कोई देरी अथवा लापरवाही नहीं बरती गई थी, जिसके संबंध में डॉ. रविकांत राठौर ने स्पष्ट जानकारी दी गई है।

संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि प्रकाशित खबर पूरी तरह असत्य है, जिसका उद्देश्य केवल चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन की छवि को धूमिल करना है। प्रबंधन इस भ्रामक खबर का स्पष्ट खंडन करता है और यह दोहराता है कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button