✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसुरक्षा

छत्तीसगढ़ में 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘‘सेवा मेरा योगदान उत्सव‘‘, तैयारियां शुरू

कोरबा, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशभर के सभी नगरीय निकायों में बड़े पैमाने पर ‘‘सेवा मेरा योगदान उत्सव‘‘ का आयोजन करने का निर्णय लिया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर गतिविधियां संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। शासकीय आदेश के अनुसार, उत्सव की पूर्व तैयारियां 23 से 25 सितंबर तक पूरी की जाएंगी, जिसके बाद 02 से 08 अक्टूबर तक प्रदेशभर में इसका व्यापक आयोजन होगा।

मुख्य गतिविधियां और कार्यक्रम
सेवा एवं स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, और जलस्रोतों (नदी, तालाब) की सफाई। कचरा पृथक्करण, कम्पोस्टिंग जागरूकता और गौशालाओं व गोद लिए गए गांवों में सेवा कार्य।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अन्न, वस्त्र और शिक्षा दान
जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक महा-अन्नदान, वस्त्र, कंबल और गरिमा किट का वितरण। वंचित बच्चों को पाठ्य सामग्री, स्कूल किट और ‘‘बुक ट्रॉली‘‘ के माध्यम से पठन-पाठन को बढ़ावा देना। अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में विशेष सेवा गतिविधियां।

 स्वास्थ्य और महा रक्तदान शिविर
राज्यव्यापी महा रक्तदान मेगा कैंप और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आंख व दांत की जांच और महिलाओं के लिए पोषण/एनीमिया जागरूकता शिविर।

  छत्तीसगढ़ में आयकर का बड़ा एक्शन! दो दिग्गज कंपनियों की 45 करोड़ की कर चोरी का पर्दाफाश

हरित छत्तीसगढ़ और पर्यावरण
प्रदेश में 10,000 स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीड बॉल वितरण और रोपण के साथ-साथ जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा।

कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण
युवाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई, कोडिंग, डिजिटल साक्षरता और करियर काउंसलिंग की मास्टरक्लास आयोजित होंगी। ‘‘वोकल फॉर लोकल‘‘ के तहत स्थानीय उत्पादों, महिला कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा व जन-जागरूकता
नशा मुक्त भारत अभियान, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जनभागीदारी और सोशल मीडिया
इस अभियान में एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवकों और स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी गतिविधियों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा माय भारत  पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button