✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ

कोरबा, 18 सितंबर 2026/ ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित करने एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढाली में नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली में लोगों को नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए संकल्प एवं शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुढाली के सरपंच श्री रामेश्वर सिंह मरकाम, परिवीक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार दिवाकर, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती जया मेहर, प्रधान पाठक श्री टेक राम यादव, प्रधान आरक्षक श्री हेमप्रकाश डडसेना, श्री पवन राजवांडे एवं सहायक वर्ग-3 श्री दीपक मार्काे सहित अन्य उपस्थित रहे।

  तेंदूपत्ता बोनस घोटाला : करोड़ों की हेराफेरी में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IFS अधिकारी अशोक पटेल गिरफ्तार

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button