🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश-दुनियानईदिल्लीप्रेरणा

CRPF की कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता परासर, 2006 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी

नई दिल्ली। आईपीएस अधिकारी संजुक्ता परासर को सीआरपीएफ की स्पेशल जंगल वारफेयर कमांडो यूनिट, कोबरा का आइजी नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। परासर असम-मेघालय कैडर की 2006 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं।

Advertisement Carousel

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय ने पिछले हफ्ते इस बारे में आदेश जारी किया। परासर, कमांडो बटालियन फार रिजाल्यूट एक्शन (कोबरा) के आइजी के तौर पर 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी दानिश राणा की जगह लेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘यह पहली बार है जब सीआरपीएफ की दस-बटालियन वाली मजबूत कोबरा यूनिट की कमान एक महिला अधिकारी संभालेंगी।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परासर ने अपने कैडर राज्य असम में काम करने के अलावा, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) में भी काम किया है। सीआरपीएफ ने कई भारतीय राज्यों में माओवादियों और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में विद्रोह से निपटने के लिए 2008-09 में कोबरा का गठन किया था।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button