🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश-दुनियानईदिल्ली

पाकिस्तान से आई खतरनाक ब्यूटी क्रीम: CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्ट, इस्तेमाल न करें

नई दिल्ली। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर अनधिकृत कास्मेटिक उत्पादों के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

Advertisement Carousel

सीडीएससीओ ने जांच के बाद पुष्टि की है कि पाकिस्तान में निर्मित गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम अनधिकृत हैं और इनका आयात प्रमाण पत्र नहीं है। इन उत्पादों में भारी धातुएं शामिल हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं।उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे इन उत्पादों को न खरीदें और यदि पहले से खरीदे हैं तो उनका उपयोग न करें। सीडीएससीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं को अधिकृत कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदने की सलाह दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी होनी चाहिए। यदि लेबल में कोई उल्लंघन देखा जाए तो इसे संबंधित राज्य औषधि नियंत्रक को दी जानी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीडीएससीओ ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण और आयात औषधि और कॉस्मेटिक्स अधिनियम, 1940 के तहत नियंत्रित है। बिक्री और वितरण के लिए कॉस्मेटिक्स का निर्माण करने के लिए राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण से लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक है। कॉस्मेटिक्स के आयात के लिए उत्पादों को निर्धारित नियमों के अनुसार केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण के साथ पंजीकृत किया जाना चाहिए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button