🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
नईदिल्लीराजनीति

तृणमूल कांग्रेस विवाद: चुनाव आयोग ने नहीं दिया अंतरिम आदेश, उपचुनाव में पार्टी चिह्न पर लड़ेंगे उम्मीदवार?

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर चल रहे विवाद पर चुनाव आयोग ने कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है। यह जानकारी पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को दी। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने के लिए 16 सितंबर तक का समय दिया है और कहा है कि जरूरत पड़ने पर 17 सितंबर को सुनवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel

तृणमूल के दो विरोधी गुटों में एक का नेतृत्व बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं और दूसरे का नेतृत्व बागी नेता रिताब्रता बनर्जी कर रहे हैं। दोनों गुटों के नेताओं ने शनिवार को अलग-अलग चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की थी। कल्याण बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, चुनाव आयोग ने कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है। चुनाव आयोग ने हमें 16 और 17 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। इसलिए, उपचुनाव में हमारी पार्टी के उम्मीदवार हमारे पार्टी के चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button