🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

जटगा रेंज से 17 हाथियों का दल पहुंचा सेमरहा, अमला हुआ सतर्क

कोरबा 11 सितंबर। वनमंडल कटघोरा में हाथियों की सक्रियता लगातार बनी हुई है, जहां वनमंडल के जटगा रेंज में 17 हाथियों का दल अब पसान रेंज के सेमरहा पहुंच गया है, वहीं एतमानगर रेंज के रिंगनिया सर्किल में सक्रिय 18 हाथी ने बीती रात उत्पात मचाते हुए गौरछापर गांव में सात किसानों की धान की फसल को तहस-नहस कर दिया है।

Advertisement Carousel

हाथियों का दल शाम होने के बाद जंगल से निकला और सीधे खेतों में पहुंचकर उत्पात मचाने लगा। इस दौरान हाथियों ने खेत में लगे धान की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। हाथियों का दल काफी देर तक यहां उत्पात मचाने के बाद सुबह होने से पहले जंगल का रूख किया और वहां जाकर विश्राम करने लगा है। इधर जटगा रेंज में मौजूद 17 हाथियों के पसान में पहुंचने से जटगा के अमले ने कुछ राहत महसूस की है, वहीं पसान रेंज के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है। हाथियों के आते ही वन अमला सतर्क होने के साथ ही सेमरहा व आसपास के गांवों में मुनादी कराने के अभियान में जुट गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों को बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में आने की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। जहां सेमरहा क्षेत्र में 17 हाथी पहुंच गए हैं वहीं केंदई रेंज के कापानवापारा में भी 15 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों का यह दल अधिकांश समय जंगल में ही रहता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button