✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

एसईसीएल के कंट्रोल रूम में लगी आग

कोरबा 11 सितंबर। एसईसीएल दीपका कॉलोनी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के केबिन में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी, यह तो नहीं पता लेकिन इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते केबिन से धुआं उठा और हडकंप मच गया। शुरुआती सवाल यही उठ रहा है कि आग अपने-आप लगी या फिर कोई और वजह इसके पीछे हो सकती है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग वास्तव में किन परिस्थितियों में लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश की। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आग के और ज्यादा फैलने तथा बड़े हादसे की आशंका टल गई। आग लगने के बाद अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आखिर कंट्रोल रूम में आग कैसे लगी? क्या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी थी? क्या आग लगने से सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था प्रभावित हुई है? और सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या कंट्रोल रूम में रखे जरूरी रिकॉर्ड और सीसीटीवी से संबंधित डेटा सुरक्षित हैं? फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटना की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही सामने आएगी। अधिकारियों की जांच में आग के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दीपका एसईसीएल कॉलोनी के इस सीसीटीवी कंट्रोल रूम में लगी आग ने सुरक्षा और इलेक्ट्रिकल व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button