🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकानूनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेजः 1200 नागरिकों को किया गया जागरूक, पॉम मॉल में हुआ कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 24 अगस्त। जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए कोरबा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। साइबर जागृति अभियान के तहत रविवार 23 अगस्त को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 1200 नागरिकों और छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए गए।

Advertisement Carousel

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो, रजगामार और अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों और छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वीकेंड के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पॉम मॉल में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों को यूपीआई फ्रॉड, बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई।
इसके अलावा पाली के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कटघोरा के ग्राम घड़ीपकना, दीपका के ग्राम झाबर, बांकीमोंगरा के मैगजीन ग्राउंड, दर्री के भवानी बाजार, करतला के बांधापाली, रजगामार के ओमपुर बाजार, हरदीबाजार के बोईदा, चौतमा के पोटापानी सहित विभिन्न स्थानों पर भी अभियान चलाया गया।

  ट्रेलर को रोक कर तलवार दिखा लूट, करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली में हुई थी लूट की वारदात।20-20 साल के बेरोजगार युवक शौक पूरा करने कर रहे थे लूट।

पुलिस टीमों ने लोगों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई, पीआईएन पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने और फर्जी वेबसाइट पर बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से भी बचने की सलाह दी गई।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इसके साथ ही बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। पुलिस के मुताबिक समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने में मदद मिल सकती है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button