
कोरबा 22 अगस्त। जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज अंतर्गत मदनपुर वन सर्किल के पतुरियाडांड में जंगली जानवरी तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। यहां जंगल से रात को पहुंचे तेंदुए ने गांव में एक ग्रामीण के घर के बाहर कोठार में बंधे मवेशी (गाय) का शिकार कर उसे मौत के घाट उतार दिए। तेंदुए के गांव में घुसने तथा मवेशी का शिकार किए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पतुरियाडांड में यह घटना 21 अगस्त की रात घटित हुई। बताया जाता है कि गांव के निवासी रमेश कुमार पिता तीजराम अपने मवेशी (गाय) को घर के बाहर स्थित कोठार में बांध रखा था, कि क्षेत्र के जंगल में विचरणरत तेंदुआ अचानक यहां पहुंचा और गाय व हमला कर उसके पेट व अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात में आए तेंदुए की जानकारी ग्रामीण को तब लगी जब वे अपने कोठार में पहुंचे तो वहां पर बंधा मवेशी मृत मिला। उसके पेट फटे हुए थे तथा कई अंग गायब था जिसे जंगली ने भक्षण कर लिया था। घटना स्थल पर जंगली जानवर के पैरों तथा मवेशी के गले में पंजे के निशान थे।
ग्रामीण ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद पंचनामे की कार्यवाही की। जंगली जानवर के पैरों व पंजे के निशान के आधार पर उसकी पहचान तेंदुए के रूप में की गई है। तेंदुआ के द्वारा गांव में घुसने और मवेशी का शिकार किए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Live Cricket Info