🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसड़क सुरक्षासमस्या

आरएसएस नगर-दादर खुर्द मार्ग जर्जर हालत में, गड्ढों से हादसे का खतरा

कोरबा 20 अगस्त। आरएसएस नगर से दादर खुर्द की ओर जाने वाला सडक मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग की स्थिति लगातार बारिश के बाद और भी बदतर हो गई है। सडक पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे यह पहचानना तक मुश्किल हो गया है कि सडक कहां है और गड्ढा कहां।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

आरएसएस नगर से दादर खुर्द को जोडने वाला यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी मरम्मत और सुधार की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। अब बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। पूरे मार्ग में जगह-जगह गड्ढों का कब्जा है और पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस सडक से होकर दोपहिया वाहन चलाना किसी पहेली को हल करने से कम नहीं है। चालक को वाहन चलाने से ज्यादा ध्यान इस बात पर केंद्रित करना पड़ता है कि अगला गड्ढा कहां है और उससे कैसे बचा जाए। दाएं, बाएं, आगे और पीछेकृहर तरफ गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। कई स्थानों पर तो वाहन को सीधा चलाना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश के पानी से भरे गड्ढों में वाहन का पहिया कब चला जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। जरा सी चूक हुई तो वाहन गड्ढे में और चालक हादसे का शिकार हो सकता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने रोजमर्रा के कामों के लिए इस रास्ते से होकर गुजरना उनकी जरूरत भी है और मजबूरी भी। सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों में टूट-फूट की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। इससे लोगों की परेशानी और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक सडक की बदहाली से संबंधित समस्या जिला प्रशासन और नगर निगम के संज्ञान में काफी पहले लाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। यही वजह है कि बारिश के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब किसी सडक की हालत लगातार खराब होती जा रही हो और बारिश के दौरान वह जानलेवा स्थिति में पहुंच जाए, तो जिम्मेदार विभाग आखिर कब जागेंगे? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही इस सडक की सुध ली जाएगी?

  दंतैल की दस्तक से कुदमुरा क्षेत्र में मचा हडकंप, अमला सतर्क

कुछ वर्ष पहले कोरबा के घंटाघर मार्ग पर भी सडक की बदहाली को लेकर बड़े-बड़े पोस्टर और विरोध के जरिए लोगों ने जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया था। अब आरएसएस नगर-दादर खुर्द मार्ग की हालत भी उसी तरह के सवाल खड़े कर रही है। सवाल सीधा हैकृक्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे या बड़े विरोध का इंतजार कर रहे हैं, या फिर उससे पहले ही इस सडक का कायाकल्प किया जाएगा? स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि बारिश के दौरान तत्काल गड्ढों को भरकर आवागमन सुरक्षित किया जाए और इसके बाद सडक का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को हर दिन जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरने की मजबूरी से राहत मिल सके।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button