🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणामीडियाराजकाज

कोरबा प्रेस क्लब भवन विस्तार के लिए विधायक मद से 20 लाख रुपये की अनुशंसा, विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को भेजा पत्र, प्रेस क्लब ने जताया आभार

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक  लखन लाल देवांगन ने वर्ष 2026-27 के लिए अपने विधायक मद से एक करोड़ पन्द्रह लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए कलेक्टर (जिला योजना एवं सांख्यिकी), जिला-कोरबा को अनुशंसा पत्र भेजा है।

Advertisement Carousel

उक्त अनुशंसा में वार्ड क्रमांक-24 स्थित नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्मित कोरबा प्रेस क्लब के भवन विस्तार कार्य हेतु 20.00 लाख (बीस लाख) रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही कार्य के संपादन के लिए नगर पालिक निगम कोरबा को कार्यपालन एजेंसी बनाने कहा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


प्रेस क्लब भवन के विस्तार हेतु 20 लाख रुपये की विकास राशि की अनुशंसा किए जाने पर कोरबा प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी एवं समस्त पत्रकारों ने विधायक लखन लाल देवांगन जी का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान ने विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भवन विस्तार की इस राशि से प्रेस क्लब के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण होगा और जिले के पत्रकारों को अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन हेतु बेहतर सुविधाएं एवं साधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने इस जनहितैषी कदम के लिए विधायक महोदय का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button