🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़सुरक्षाहादसा

प्लाई दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, समय रहते आग पर काबू

कोरबा 16 अगस्त। कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डीडी रोड पर प्लाईवाले बाय एसएसएआई ग्लास की दुकान में स्वतंत्रता दिवस की सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

Advertisement Carousel

सीएसईबी ग्राउंड में 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए तैनात दमकल वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों और राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में दुकान के बोर्ड और अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। दुकान में प्लाई, ग्लास और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी।

दुकान संचालक ने तत्काल दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए सीएसईबी ग्राउंड में पहले से तैनात एक दमकल वाहन को तुरंत डीडी रोड भेजा गया। कुछ ही देर में एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने लगभग 20-25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

  भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” 14 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण दुकान के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सुबह दुकान बंद होने के कारण अंदर कोई मौजूद नहीं था। समय पर सूचना मिलने और दमकल वाहनों के त्वरित पहुंचने से आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैल पाई।

आग की खबर फैलते ही डीडी रोड पर राहगीरों और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग से दुकान में रखे सामान और फर्नीचर को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button