✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्याहड़ताल

अभाविप ने एकलव्य विद्यालय से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने प्रशासन से मांग की

कोरबा 04 अगस्त। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत संचालित एकलव्य विद्यालय में छात्रों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की मांग प्रशासन से की। कटघोरा एसडीएम के साथ कोरबा के जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में ज्ञापन दिया गया।

कहा गया कि एकलव्य विद्यालय में कई प्रकार की समस्याओं का सामना विद्यार्थियों करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्राचार्य और अधीक्षक का इसके लिए जिम्मेदार बताए गए हैं। मौजूदा स्थिति के लिए उनकी जवाबदेही तय करने की मांग की गई। सार्थक नतीजा नहीं आने पर विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने के दौरान प्रांत सह मंत्री आयुष शर्मा, अमरजीत सिंह राजपूत, नगर कार्यकारिणी के सुमित साहू, आकाश साहू, ध्रुव तिवारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button