स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

जिला पंचायत सीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने दिए निर्देश

कोरबा 04 अगस्त। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भर्ती परीक्षा के लिए लाइवलीहुड कॉलेज एवं शासकीय पी.जी. कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, डेंटल सर्जन, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, रेडियोग्राफर, लैब तकनीशियन, ओटी तकनीशियन, काउंसलर, लैब असिस्टेंट, सिक्योरिटी गार्ड सहित विभिन्न संविदा पदों के अभ्यर्थी शामिल हुए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अवसर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।