बिहार में पंचायत ने रेप पीडि़ता को थूक चाटने के लिए किया मजबूर, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

बलिया (बेगूसराय)। बलिया नगर परिषद क्षेत्र में एक महिला से कथित तौर पर सरेआम थूक चटवाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। पीडि़ता के बयान पर बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीडि़त महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि दो माह पूर्व 2 एवं 4 जून को मोहल्ले के एक पड़ोसी युवक ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि घटना के दौरान आरोपित खिडक़ी के रास्ते भागने का प्रयास कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कथित रूप से महिला को पंचायत में सार्वजनिक रूप से थूक चटवाकर अपमानित किया गया। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है। घर में अकेली होने के कारण वह तत्काल विरोध या शिकायत दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा सकी। पति के घर लौटने के बाद उसने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुबोध कुमार एवं थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  विवादों में रहे नगर पालिका सीएमओ और अन्य अधिकारियों का तबादला


बेगूसराय मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि प्रसारित वीडियो की सत्यता का सत्यापन किया जा रहा है। पीडि़ता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।बलिया थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें जानीपुर नवटोलिया में महिला को थूक चटवाने की घटना के आरोपित संजय यादव भी शामिल हैं।

थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़ता के बयान और प्रसारित वीडियो की जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कुर्की-जब्ती मामले के वारंटी राजकुमार दास, हत्या के प्रयास के आरोपित कृष्ण कुमार तथा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपित नवराज कुमार उर्फ नीरज उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।