परिवहन से जुड़ी समस्याएं की जाएंगी निराकृतः सीजीएम

परिवहन कर्मचारी संघ ने गुप्ता से की भेंट

कोरबा 01 अगस्त। कोयलांचल परिवहन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसईसीएल कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता से सौजन्य मुलाकात कर परिवहन कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य महाप्रबंधक ने संघ के प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि परिवहन कार्यों में आ रही कठिनाइयों का जल्द समाधान किया जाएगा, ताकि सभी वाहन संचालक एवं ठेकेदार सुगमतापूर्वक कार्य करते हुए कोयला उत्पादन एवं परिवहन में प्रभावी भागीदारी निभा सकें।

बैठक के दौरान कोयलांचल परिवहन संघ के सदस्यों ने समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक पहल और दिए गए आश्वासन के लिए मुख्य महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।