🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़🏛️ राजनीती न्यूज़

रेल मंत्री को विधायक अटल श्रीवास्तव का पत्र, बिलासपुर-कोरबा क्षेत्र के लिए 5 नई रेल सुविधाओं की मांग

बिलासपुर। कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ने केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को पत्र लिखकर बिलासपुर, कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के विस्तार और नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय होने और देश के सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाले रेल मंडलों में शामिल होने के बावजूद इस क्षेत्र के यात्रियों को कई महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए पर्याप्त रेल सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

Advertisement Carousel

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों की आबादी लगातार बढ़ रही है। औद्योगिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक, धार्मिक और पर्यटन उद्देश्यों से बड़ी संख्या में लोग देशभर की यात्रा करते हैं, लेकिन सीधी ट्रेनों के अभाव में यात्रियों को लंबी वेटिंग और भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधायक ने की ये प्रमुख मांगें

  • नागपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दुरंतो एक्सप्रेस (12289/12290) का विस्तार बिलासपुर तक किया जाए।
  • कोरबा–बीकानेर एक्सप्रेस (वाया उसलापुर) का शीघ्र संचालन शुरू किया जाए।
  • कोरबा–हजरत निजामुद्दीन के बीच नई सीधी रेल सेवा प्रारंभ की जाए।
  • बिलासपुर–मडगांव (गोवा) के बीच प्रत्यक्ष ट्रेन चलाई जाए।
  • बिलासपुर–पुरी के बीच नई सीधी रेल सेवा शुरू की जाए।
  जिला अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर, OPD और वार्ड सेवाएं प्रभावित: स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग

अटल श्रीवास्तव ने अपने पत्र में कहा कि इन ट्रेनों के संचालन से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और धार्मिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button