✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
बड़ी ख़बर🌍 विश्व समाचार

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बितांग आदिपूर्ण’ से नवाजा…!

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडोनेशिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बितांग आदिपूर्ण’ से नवाजा है।

इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर गए मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में मोदी को इस सम्मान से नवाजा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है। ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है… इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है। मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’ ज्ञात हो कि अब तक दुनिया भर के 34 देशों ने मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button