अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

तांत्रिक पर 40 लाख की ठगी का आरोप, भाई की मौत का राज बताने के नाम पर डॉक्टर से ऐंठे रुपये और XUV, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कथित तांत्रिक पर करीब 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाई की संदिग्ध मौत का रहस्य बताने का झांसा देकर तांत्रिक ने एक डॉक्टर से लाखों रुपये, नगदी और एक XUV वाहन ले लिया। शिकायत के आधार पर खम्हारडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तांत्रिक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर त्रृषभ चौबे गाजियाबाद के निवासी हैं। उनके भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई की मौत के पीछे की सच्चाई जानने और उससे जुड़े रहस्य का पता लगाने के उद्देश्य से उन्होंने रायपुर के कथित तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तांत्रिक ने विशेष तांत्रिक अनुष्ठान और भाई की मौत का राज बताने का दावा करते हुए डॉक्टर से चरणबद्ध तरीके से बड़ी रकम, नगदी और एक XUV वाहन अपने कब्जे में ले लिया। इसके बावजूद न तो उसने कोई जानकारी दी और न ही बाद में संपर्क में आया।

खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर डॉक्टर ने खम्हारडीह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड IAS जीवन किशोर ध्रुव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट बोला- ‘पेपर लीक हत्या से भी अधिक जघन्य अपराध’

पुलिस आरोपी तांत्रिक की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button