
कोरबा। शहर के मध्य मुख्य मार्ग में संचालित बंटी स्टोर्स के किनारे हिस्से में रविवार की शाम के वक्त अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दुकान के किनारे (शंकर होजियरी के बगल) से तेज धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।

आग पर नजर पड़ते ही आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। बंटी स्टोर्स के संचालक, अप्सरा इलेक्ट्रॉनिक के संचालक और आसपास के लोगों ने सूझबूझ दिखाई और अग्निशमन यंत्र के जरिए आग को बढ़ने से रोका। अंततः आग बुझ गई व बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Live Cricket Info

