🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

पानी टँकी में घुसकर बैठा था अजगरः घरवालों की फूल गई थी सांसे, वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा 05 जुलाई। बारिश का मौसम आते ही जिले में लगातार सांप निकलने की घटना में तेजी आ गई हैं, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आए दिन विभिन्न प्रजाति के विषहीन एवं विषैले सांप लोगों के घर, कार्यालय गाड़ियों में घुस कर बैठे मिल रहे। ऐसा ही घटना पम्प हाउस में रहने वाले सनत रॉयल केबल ऑपरेटर के यहां हुआ।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

उसके घर के पानी टंकी में केबल के नीचे एक 7 फिट का विशाल काय अजगर बैठा हुआ दिखाई दिया। घर वालों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के रेस्क्यु प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया जिसके बाद सारथी ने तत्परता दिखाते हुए अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन, बॉबी श्रीवास एवं साहिल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया फिर टीम ने बड़ी सावधानी से अजगर को रेस्क्यु कर थैले में डाला तब जाकर घर वालों ने राहत भरी सांस लिया फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जितेंद्र सारथी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप घर में घुस जाने पर घबराए नहीं बल्कि सांप से दूरी बनाकर उस पर नर रखें और तत्काल वन विभाग या रेस्क्यु टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दे, साथ ही सर्प दंश होने पर भी रेस्क्यु टीम को सूचना दे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button