*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में शाला प्रवेशोत्सव एवं न्योता भोज हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया*

 अजगरबहार, 03 जुलाई । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार में नवीन शिक्षा सत्र 2026–27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव एवं न्योता भोज का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना, शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा विद्यालय से जोड़ना रहा।

      कार्यक्रम के संबंध में मानसिंह राठिया ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर व छात्राओं द्वारा शारद वंदना स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुभारंभ किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नारायण सिंह सरपंच ग्राम पंचायत  अजगरबहार, अध्यक्षता श्री अमरसिंह कंवर अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री लवभूषण प्रताप सिंह सदस्य शाला प्रबंधन एवं विकास समिति उपस्थित रहे।

       इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बबोधन में श्रीमती अनुपमा राजवाड़े प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं पालकों को शासन की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश, छात्रवृत्ति, सरस्वती सायकल योजना तथा अन्य सुविधाओं के बारे जानकारी दी।

     अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प , गणवेश , सायकल एवं अध्ययन सामग्री भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहा हर घर, बढ़ रही बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता

      अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया साथ ही शिक्षकों से भी आग्रह किया कि प्रत्येक विद्यार्थी की कमियों की परख कर उनकी समस्याओं का निदान करें।

    कार्यक्रम के दौरान संस्था में पदस्थ शिक्षक सरिता आर्मो, हेमंत कुमार साहू , शिवकुमार पटेल , गिरधारीलाल यादव द्वारा अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर न्योता भोज में हलुआ, पुड़ी, केला एवं मिष्ठान की व्यवस्था की गई।

      कार्यक्रम का सफल संचालन मानसिंह राठिया व्याख्याता व सभी अतिथियों, पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लखनलाल डहरिया व्याख्याता ने शिक्षा के क्षेत्र में सतत सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

        कार्यक्रम में व्याख्याता सुभाषचंद्र महतो, गिरधारीलाल यादव,के.बी.निमजा, अमरसिंह खुराना,नेहारानी राठौर,गामता साहू ,सरिता आर्मो, विजय कुमार ठाकुर, प्रताप सिंह कंवर, मंजुलता सिंह, प्रमिला एक्का, हेमंत कुमार साहू , कृष्णा दास महंत, शिवकुमार पटेल, हनुमान सिंह उर्रे ,नमिता केरकेट्टा, अंजलि तंवर, नीरा, शनिराम, नत्थूराम व भारी संख्या में पालक, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Live Cricket Info