🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

*सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों के सपनों को मिली रफ्तार, कोरबा में 86 छात्राओं को मिली साइकिल*


कोरबा, 14 जुलाई 2026। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत मंगलवार को कोरबा जिले की 86 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
योजना के तहत एनटीपीसी जमनीपाली स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 59 छात्राओं तथा बालगीखार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 27 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। महापौर ने छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाली छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी और शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एल्डरमैन ईश्वर साहू, दीपक यादव, मनोज अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय चंद्रा, मुकुंद सिंह कंवर, जनक सिंह राजपूत, सरोज शांडिल्य, बहत्तर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, तरन्नुम निशा, अंजय अग्रवाल, अनिल गिरी, अशोक स्वर्णकार, मनीष मिश्रा सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब विद्यालय तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान होगा। उल्लेखनीय है कि सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा छात्राओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button