एनटीपीसी सीएसआर छात्रवृत्ति की 10 रिक्त सीटों के लिए 10 जुलाई को री-टेस्ट, 12वीं के PCM/PCB विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

कोरबा। एनटीपीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत संचालित JEE/NEET छात्रवृत्ति योजना में रिक्त हुई 10 सीटों को भरने के लिए 10 जुलाई को री-टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर प्रदान करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, छात्रवृत्ति कार्यक्रम के प्रारंभिक चयन के बाद कुछ विद्यार्थियों द्वारा व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक कारणों से सीट छोड़ देने के चलते 10 सीटें रिक्त हो गई थीं। इन्हें पारदर्शी एवं मेरिट आधारित प्रक्रिया के तहत पुनः भरने के लिए री-टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।

री-टेस्ट में केवल वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत PCM या PCB के विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी JEE Main, JEE Advanced अथवा NEET की तैयारी के इच्छुक होने चाहिए तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी होना आवश्यक है।

परीक्षा 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक सिल्वर जुबली पार्क के समीप स्थित डीपीएस एनटीपीसी कैंपस, कोरबा में आयोजित होगी।

चयनित विद्यार्थियों को JEE/NEET की गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज़, नियमित प्रदर्शन मूल्यांकन तथा व्यक्तिगत शैक्षणिक परामर्श जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

  शोक समाचार: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन

एनटीपीसी ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर इस विशेष अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 7880189142 पर संपर्क किया जा सकता है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.