कोरबा में सनसनीखेज वारदात: ASI के बेटे को बोलेरो से उड़ाया, पीछा करने पर पत्रकार का अपहरण कर जानलेवा हमला, लूटपाट

*कोरबा अपडेट: ASI के बेटे को टक्कर मारने और पत्रकार पर जानलेवा हमले का LIVE वीडियो आया सामने, कई आरोपी हिरासत में*

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

*कोरबा।* मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत बुधवारी बायपास मार्ग पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात (लगभग 1 से 3 बजे के बीच) हुई सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदेही युवकों को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। 

 

*🚗 रास्ता विवाद में मारी टक्कर, घायल युवक ASI का बेटा*

कोरबा जिला पुलिस बल में कार्यरत एएसआई (ASI) रामनारायण रात्रे का पुत्र चंद्रमणि रात्रे (दादू) रात में अपने दोस्तों के साथ कार में मौजूद था। तभी बोलेरो सवार युवकों ने रास्ता छोड़ने की बात को लेकर बेवजह विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान चंद्रमणि जैसे ही कार से बाहर सड़क पर आया, बोलेरो चालक ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाई और उसे जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

 

*ू पत्रकार पर जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग और लूटपाट*

घटना के बाद चंद्रमणि के साथी युवा पत्रकार अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर ने स्कूटी से बोलेरो का पीछा किया। बलगी मार्ग पर बोलेरो सवारों और उनके साथियों (करीब 25 से 30 युवक) ने पत्रकार अरविंद राठौर को जबरन कार में खींच लिया और बेरहमी से मारपीट की। चर्चा है कि इस दौरान पिस्टलनुमा हथियार से हवाई फायरिंग भी की गई। हमलावर पत्रकार को मरा हुआ समझकर रास्ते में फेंक गए। जाने से पहले उन्होंने अरविंद की जेब से ₹1 लाख नकद, आईफोन (iPhone), सोने की अंगूठी और सोने की चेन भी लूट ली।

  कोरबा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 चैन माउंटेन, 5 हाईवा समेत 16 वाहन जप्त, आरोपियों के नाम अब भी गुप्त

 

* अस्पताल में भर्ती, पुलिस एक्शन में*

गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि और पत्रकार अरविंद राठौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।

 

*🤫 राजनीतिक कनेक्शन की चर्चा*

सूत्रों के अनुसार, हमलावर युवकों का संबंध जिले के एक बड़े राजनीतिक दल के रसूखदार पदाधिकारी से बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और पूरी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह

साफ हो पाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 358 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.