🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ कुसमुंडा कोयला खदान में बड़ा हादसा: 100 टन डंपर में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। जिले की कुसमुंडा कोयला खदान में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खदान में कार्यरत लगभग 100 टन क्षमता वाले डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

मिली जानकारी के अनुसार, डंपर में आग लगते ही वाहन ऑपरेटर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में करोड़ों रुपये कीमत की भारी भरकम डंपर मशीन जलकर खाक हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे के बाद South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) की टीम द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि शुरुआती प्रयास असफल साबित हुए। बाद में अतिरिक्त संसाधन बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी गई।

फिलहाल डंपर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या अत्यधिक तापमान को संभावित कारण माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button