KORBA: नपं छुरीकला में CMO का तबादला, भावभीनी विदाई के साथ नए अधिकारी ने संभाला पदभार

कोरबा-छुरीकला। नगर पंचायत छुरीकला में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) दीपांकर यादव के स्थानांतरण पर नगर पंचायत कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उनका तबादला नगर पंचायत बलौदा किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को याद करते हुए सभी ने उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की।

दीपांकर यादव ने 30 दिसंबर 2024 को नगर पंचायत गठन के बाद 14वें मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदभार संभाला था। लगभग दो वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए। वे स्वयं सुबह-सुबह सफाई मित्रों के साथ वार्डों का निरीक्षण करते थे और स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करते थे। उनके प्रयासों से नगर में सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए भी उन्होंने विशेष पहल की। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या एक बड़ी चुनौती थी, जिसे चरणबद्ध तरीके से दूर करने का प्रयास किया जा रहा था। स्थानांतरण से पूर्व लगभग 27 लाख रुपये की लागत से नया टैंकर खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया है, ताकि गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति बेहतर की जा सके।

  CG news:– रेलवे ट्रैक पर मिली पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई की लाश,मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक..

इसके अलावा वर्ष 2024 में संपन्न हुए नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष और पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर नगर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनवाने की दिशा में भी उन्होंने कार्य किया, जिससे कई परिवारों को राहत मिली।

विदाई समारोह के दौरान उप अभियंता चंद्रप्रकाश जायसवाल एवं पार्षद होरी चेलकर ने श्रीफल और साल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद हीरालाल यादव, गोविंद सिंह नेताम (पूर्व जनपद सदस्य), पार्षद बालगोविंद देवांगन, श्रीमती सुलोचना संतोष केंवट, लक्ष्मण सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में दीपांकर यादव ने नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विधिवत रूप से पदभार सौंपा। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 157 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.