कोरबा हिंदू नवर्ष को लेकर पुलिस की नजर कोरबा के चप्पे चप्पे पर।
हिंदू नववर्ष के अवसर पर कल आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर कोरबा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर पुलिस कप्तान के निर्देश पर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में
सी.एस.ई.बी. मैदान (कोरबा) में सभी थाना प्रभारियों की उपस्थिति में सुरक्षा समीक्षा हेतु निर्देश जारी किया गया।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति न होने पाए और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अलग से रूट मैप तैयार किया गया है।
साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कई थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info


