
कोरबा। नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 17 के भाजपा पार्षद को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी लक्ष्मण श्रीवास पिता स्व.गुहाराम श्रीवास उम्र 50 वर्ष, निवासी ढोढीपारा, वार्ड क्रमांक 17 का पार्षद है। घटना दिनांक 06/03/2026 को अपनी साली के पुत्र गौरव श्रीवास के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कलमीडुग्गु गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे किशन साहू निवासी कलमीडुग्गु ने पार्षद को अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके चार पहिया वाहन के बोनट एवं सिलिंग को अपने बेल्ट से मारने लगा। घटना के दौरान उपस्थित लोगों ने समझाने का भी प्रयास किया। दर्री पुलिस ने लक्ष्मण श्रीवास की रिपोर्ट पर आरोपी किशन साहू के विरुध्द धारा 296, 351(3) -BNS के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Live Cricket Info


