🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

ढाबा में अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार

हरदी बाजार बस स्टैंड पर देशी शराब जब्त

Advertisement Carousel

कोरबा 07 मार्च। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के हरदी बाजार बस स्टैंड स्थित एक ढाबा में महुआ निर्मित देसी अवैध मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने दबिश देकर ढाबा संचालक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में कच्ची महुआ, देसी और मादक द्रव्य पदार्थ के साथ बिक्री के 4500 रुपए भी जब्त किए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक कृपा शंकर दुबे ने अपनी टीम के साथ ढाबा पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 30 लीटर कच्ची महुआ निर्मित अवैध मादक द्रव्य पदार्थ, 22 नग देसी अवैध मादक द्रव्य पदार्थ, 8 नग गोवा अवैध मादक द्रव्य पदार्थ और बिक्री के 4500 रुपए जब्त किए। मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जब्त की गई अवैध मादक द्रव्य पदार्थ की कुल कीमत 10,160 रुपए आंकी गई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button