🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

अखबार वितरक संघ ने उमंगपूर्वक मनाया होली पर्व

कोरबा 06 मार्च। फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने टी.पी. नगर क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा शहरवासियों और पाठकों को भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में होली का आनंद लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली का त्यौहार भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। होली हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि होली का पर्व भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद से जुड़ी पौराणिक कथा की याद दिलाता है। कथा के अनुसार प्रह्लाद की भक्ति को समाप्त करने के लिए उसकी बुआ होलिका ने उसे अग्नि में बैठाकर जलाने का प्रयास किया था, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका दहन हो गया। इसी घटना की स्मृति में हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है।

  Bilaspur Highcourt News:– 2165 करोड़ रुपए के आबकारी घोटाले मामले में 28 अफसरों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी में सुस्ती पर अदालत ने जताई कड़ी नाराजगी

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, राहुल, पप्पू, विजय, रजत, ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव, जय दास, विशाल, दिलीप, देव पटेल, प्रहलाद, सोनू, अज्जू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्यौहार की खुशियां साझा कीं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button