🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSKORBAअच्छी ख़बरकोरबाछत्तीसगढ़

डॉ. चरणदास एवं ज्योत्सना महंत ने दी होली की शुभकामनाएं

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रदेश एवं लोकसभा क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संयुक्त संदेश में दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह त्योहार हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन समाज की एकता और प्रदेश के विकास का उद्देश्य सर्वोपरि होना चाहिए। होली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए, यही कामना है।
डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे सदैव जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने संदेश में कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और जनता के सहयोग से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर होली मनाने की अपील की।
अंत में उन्होंने पुनः सभी प्रदेशवासियों को होली की मंगलकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Advertisement Carousel

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button