IAS/IPSKORBAकोरबा

महिला सशक्तिकरण हब संचालन हेतु संविदा नियुक्ति.. ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कोरबा 02 मार्च 2026. महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत राज्य एवं जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) स्थापित किए गए हैं। इन्हीं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में हब संचालन हेतु संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
मिशन शक्ति द्वारा स्वीकृत तीन संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। इनमें वित्तीय साक्षरता पद हेतु एक अनारक्षित पद पर मैट्रिक्स लेवल-7 के आधार पर 20,900 रुपये मासिक वेतन, आईटी असिस्टेंट पद हेतु एक पद पर मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुरूप 20,900 रुपए मासिक वेतन तथा च्डडटल् के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक अनारक्षित पद पर मैट्रिक्स लेवल-4 के आधार पर ₹14,200 मासिक वेतन निर्धारित है।

इन सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कार्यदायित्व एवं अन्य विस्तृत विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन⁠ पर उपलब्ध हैं। पात्र अभ्यर्थी 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पोर्टलhttps://we.e-bharti.in/korba के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों की प्रतिलिपि को 26 मार्च 2026 तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय को प्रेषित करना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  शहर के नामचीन मेडिकल स्टोर पर लगा डॉक्टर की पर्ची से अलग दवाई देने का आरोपः थाना व औषधि प्रशासन विभाग पहुंची शिकायत, कार्यवाही की मांग

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button