🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

जिला पंचायत सी ई ओ का सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने पर जोर, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू

कोरबा 01 मार्च। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बाकी मोगरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर शाला भवन को डिस्मेंटल कर गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना का निर्माण करने तथा विद्यालय को पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप एक आदर्श एवं सर्वसुविधायुक्त विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

Advertisement Carousel

सीईओ श्री नाग ने विद्यालय के सभी कक्षों एवं परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रिनोवेशन कार्य के तहत सुव्यवस्थित एवं आधुनिक अध्ययन कक्षों के निर्माण, बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, सुविधायुक्त लाइब्रेरी, प्रार्थना शेड, किचन शेड, सायकल स्टैंड तथा हैंडवॉश प्लेटफार्म के निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जहां-जहां विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है, वहां विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के निर्देश भी दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री नाग छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उनसे पढ़ाई एवं विद्यालयीन सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर नियमित अध्ययन करने तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन से करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में फुटबॉल एवं बास्केटबॉल के लिए खेल सामग्री तथा खेल मैदान विकसित कराने की मांग रखी, जिस पर सीईओ ने खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  CG news:– 11 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर निगम पर चला डंडा, सरकारी जमीन को टुकड़ों में बेचने वाले की दुकानों और मकान को ढहाया गया, होगी एफआईआर भी

निरीक्षण के दौरान ई-आरईएस अशोक जोगी, एसडीओ अनूप भार्गव, बीआरसी कटघोरा प्रहलाद साहू, सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button