कोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

कोरबा-चांपा मार्ग पर सड़क दुर्घटना, प्याज से लदे डाला वाहन चालक की मौके पर मौत

कोरबा 03 फरवरी। मंगलवार सुबह कोरबादृचांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रहे एक ट्रेलर और चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे डाला वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि डाला वाहन का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। टोल नाका से राहत दल मौके पर पहुंचा और गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया और आवागमन सुचारू कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी और ट्रेलर रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक चालक के वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है। वाहन मालिक के आने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल जारी है।

  एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button