IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

विधायक अमर अग्रवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विभागीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

प्रार्थना भवन, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर योजना’ आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना से आम परिवारों को बिजली बिल में राहत मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के रजत वर्ष के उपलक्ष्य में स्व. गोविंदराम सचदेव सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय सेवाएँ उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि खेल और संस्कृति से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तालागांव में आयोजित ताला महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि ताला महोत्सव हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है।

  छत्तीसगढ़ के चार IAS भारत सरकार की सचिव इम्पैनल लिस्ट में शामिल

इस अवसर पर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठजन एवं पार्टी के साथीगण उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button