🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

असामाजिक तत्वों का हंगामा,पार्षद पर ही लगा दिए मारपीट के आरोप-पुलिस जांच में जुटी

होली के दिन वार्ड में हंगामा, पार्षद पर लगाए गए मारपीट के आरोप;
कोटा। नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 4 में होली के दिन हुई एक घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर कुछ लोगों द्वारा वार्ड पार्षद भागवत साहू पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं, वहीं पार्षद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जानकारी के अनुसार 4 मार्च को देवरिया पारा में निर्माणाधीन पानी टंकी में काम कर रहे बाहरी मजदूरों ने वार्ड पार्षद भागवत साहू को फोन कर बताया कि कुछ युवक शराब के नशे में वहां पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे हैं और काम में बाधा डाल रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि युवकों द्वारा हंगामा करने से वहां काम कर रहे लोगों में भय का माहौल बन गया है। इसके कुछ समय बाद वार्ड के अन्य लोगों ने भी पार्षद को फोन कर इसी तरह की जानकारी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जाता है कि स्थिति को गंभीर देखते हुए पार्षद भागवत साहू ने तुरंत इसकी सूचना कोटा थाना पुलिस को दी और पुलिस से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही। इसी दौरान होली के दिन वार्ड क्रमांक 4 में कुछ युवकों द्वारा सुलभ शौचालय का नल तोड़ देने और मोहल्ले में हंगामा करने की बात भी सामने आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ युवक शराब के नशे में मोहल्ले में घूमते हुए गाली-गलौज कर रहे थे और महिलाओं के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया और लोगों में आक्रोश की स्थिति बन गई। परेशान होकर मोहल्ले के लोगों ने वार्ड पार्षद भागवत साहू को फोन कर मौके पर बुलाया।

  जेल से रिहाई पर आदतन बदमाश ने जुलूस निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने कान पकड़ माफी मंगवा फिर से भेज दिया जेल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूचना मिलने पर पार्षद मौके पर पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुनकर माहौल को शांत कराने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनसे ही बहस करना शुरू कर दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि अपनी हरकतों को छिपाने के लिए कुछ लोगों ने पार्षद पर ही मारपीट के आरोप लगा दिए।

वहीं वार्ड के कई लोगों का कहना है कि पार्षद भागवत साहू हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं और लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

इधर पूरे मामले को लेकर कोटा थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। वहीं वार्डवासियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button