🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अजब-गजबछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

भाई राजीव चक्रवर्ती बने ‘राज्य नसबंदी बोर्ड’ के अध्यक्ष, होली से पहले कुणाल शुक्ला की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रखर वक्ता माने जाने वाले भाई राजीव चक्रवर्ती को राज्य सरकार नेराज्य नसबंदी बोर्डका अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाएँ सामने रही हैं।

Advertisement Carousel

भाजपा से जुड़े राजीव चक्रवर्ती अपनी तेज-तर्रार वक्तृत्व शैली और संगठनात्मक सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। विरोधी उन्हें गुप्त वामपंथी बताते हैं। हालांकि, कुछ राजनीतिक हलकों में उन्हें वैचारिक रूप से अलग पहचान के साथ भी देखा जाता रहा है, जिससे उनकी नियुक्ति को लेकर बहस और भी रोचक हो गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा किराज्य नसबंदी बोर्डके अध्यक्ष के रूप में राजीव चक्रवर्ती के अनुभव और प्रशासनिक समझ का लाभ प्रदेश को मिलेगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नियुक्ति जनहित में प्रभावी साबित होगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति आगामी समय में स्वास्थ्य एवं जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े कार्यक्रमों को नई दिशा दे सकती है। फिलहाल, इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।

  ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

टिप्पणी: बुरा मानो, होली है!

Chhattisgarh की राजनीति से जुड़ी हालियाखबरदरअसल होली के रंगों में घुली एक मज़ाकिया प्रस्तुति है। होली का त्योहार केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि हास्य, व्यंग्य और हल्कीफुल्की चुहल का भी पर्व है। इसी परंपरा को निभाते हुए यह खबर तैयार की गई थी।

होली के अवसर पर अकसर सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चुटीले अंदाज़ में टिप्पणियाँ की जाती हैं, ताकि माहौल में हंसी और अपनापन बना रहे। इस खबर को भी उसी भावना से देखा जाना चाहिए। इसमें किसी व्यक्ति या संस्था के प्रति गंभीर आरोप हैं, ही इसे तथ्यात्मक राजनीतिक घोषणा समझा जाना चाहिए।

हम सभी पाठकों से निवेदन है कि इस व्यंग्यात्मक प्रस्तुति को होली के उत्सव की मस्ती के रूप में लें।

बुरा मानो, होली है!

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button