CG NEWS डिप्टी सीएम अरुण साव ने रतनपुर माघी पूर्णिमा, आदिवासी विकास मेले का शुभारंभ किया, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी।

रतनपुर-  छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को ऐतिहासिक रतनपुर माघी पूर्णिमा और आदिवासी विकास मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नगर पालिका को विकास की सौगात दी।

उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर रतनपुर नगर के लिए भव्य ऑडिटोरियम निर्माण हेतु दो करोड़ रुपए की घोषणा की। इसके साथ ही नगर पालिका के बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए बीस लाख रुपए देने की घोषणा की गई, जिससे नगर की सुरक्षा और व्यवस्थित विकास को बल मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डिप्टी सीएम अरुण साव ने भारत सरकार की पहल पर सरोवर धरोहर योजना तहत रतनपुर के तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही तालाब किनारे बेजाकब्जा कर रह रहे लोगों को व्यवस्थित ढंग से बसाने की पहल करने की बात कही, जिससे विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखा जा सके।

इस बीच मंच से बीजेपी के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने डिप्टी सीएम अरुण साव की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि अरुण साव जी जंबो कूलर से हवा दे रहे हैं इसी लिए प्रदेश में साय साय की सरकार चल रही है। उन्होंने रतनपुर में हुए विकास कार्यों के लिए अरुण साव का आभार जताया। और भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में रतनपुर इलाके का तेजी से विकास होगा।

  नगरीय निकाय चुनाव :सीएम साय ने की भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील, दी विकास की गारंटी

इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप  दुर्गा कश्यप मंडल अध्यक्ष,प्रशांत यादव मंडल महामंत्री, ज्वला कौशिक मंडल महामंत्री, हकीम मोहम्मद पार्षद,, एसडीएम नितिन तिवारी, एएसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री के आगमन से मेले का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और नगरवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी हैं।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.