Bilaspur News:– समाज सेवा ही संगठनों की असली पहचान, मंच का कार्य सराहनीय: पूर्व विधायक शैलेष पांडेय

बिलासपुर – समाजिक संगठनों को समाज में केवल एकता का प्रतीक ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए भरोसेमंद सहारा भी बनना चाहिए। यह कहना है पूर्व विधायक शैलेष पांडेय का। वे मकर संक्रांति के अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम भगवान परशुराम मंदिर परिसर, आशीर्वाद भवन, लोखंडी–तुर्काडीह रोड में संपन्न हुआ।

पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने मंच से कहा कि उन्हें संतोष है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत प्रयासों में वे सदैव मंच के साथ खड़े रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत हवन–पूजन एवं भगवान परशुराम की महाआरती से की गई, जिसमें उपस्थित सभी विप्रजनों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम को प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय, कान्यकुब्ज सभा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ल, रज्जन अग्निहोत्री, महिला मंच प्रमुख रश्मि लता मिश्रा एवं आदित्य त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मंच द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों शिवानी तिवारी एवं अनुष्का तिवारी को प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय एवं बसंत बाजपेयी के हाथों छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं युवा प्रकोष्ठ द्वारा पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  धर्म नगरी रतनपुर पहुंचे एसपी, किया थाने का औचक निरीक्षण, बदमाशों पर सख्ती और आमजनो को राहत पहुंचाने के निर्देश, थाने की व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

सभा के दौरान पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने सभागार की साउंड व्यवस्था के लिए एक माह की पेंशन राशि एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मंच द्वारा पिछले 13 वर्षों से नियमित प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘ब्रह्म आलोक’ का अतिथियों के हाथों विमोचन भी किया गया।

जनवरी माह में जन्मदिवस मना रहे पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ का मंच द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद अमित तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शाश्वत शैकी तिवारी द्वारा किया गया

इस अवसर पर अनूप पांडेय, कमलेश मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी, राजेश पाण्डेय, महेश तिवारी, दिनेश बाजपेयी, करुणा शंकर अवस्थी, योगेश मिश्र, लक्ष्मीकांत दीक्षित, रामशंकर शुक्ल, गोपाल तिवारी, मनोहर लाल मिश्र, संदीप बाजपेयी, मनीष दीक्षित, सिद्धांत दुबे, सौरभ द्विवेदी, पवन तिवारी, जयंत शुक्ल, जगदीश त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.