CG: आधी रात कलेक्टर ने खुद संभाली कमान, अंतर्राज्यीय सीमा पर अवैध धान परिवहन पकड़ाया

CG: आधी रात कलेक्टर ने खुद संभाली कमान, अंतर्राज्यीय सीमा पर अवैध धान परिवहन पकड़ाया

बिलासपुरअंतर्राज्यीय सीमा पर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने स्वयं देर रात घने जंगलों में करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर दो पिकअप वाहनों को पकड़ते हुए अवैध धान परिवहन का भंडाफोड़ किया।

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रशासन लगातार सख्त नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र तालकेश्वरपुर के जंगलों में अवैध धान तस्करी की सूचना मिलने पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान जंगल के रास्ते से गुजर रहे दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोके जाने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरे और वन क्षेत्र का लाभ उठाकर वाहन चालक भागने लगे। इस पर कलेक्टर ने स्वयं अपने वाहन से दोनों पिकअप का पीछा किया और लगभग तीन किलोमीटर बाद उन्हें पकड़ लिया।

वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 140 बोरा धान पाया गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर दोनों पिकअप वाहन सहित अवैध धान को मौके पर ही जब्त कर सनवाल थाना को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पूरा राजस्व अमला उपस्थित रहा।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने स्पष्ट कहा कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को कमजोर करने वाले अवैध परिवहन, भंडारण और तस्करी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जाए और 24 घंटे चौकसी बढ़ाकर ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध धान परिवहन में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे किसानों और शासन के हितों की प्रभावी रक्षा हो सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.